पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुख देता है अनीति से कमाया हुआ धन

दुख देता है अनीति से कमाया हुआ धन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। शिवपुरीधाम में चल रही कथा में बुधवार को आचार्य आशीष कुमार ने धन की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि सूर्यनारायण की उपासना करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

उन्होंने कहा कि अनीति से कमाया हुआ धन कमाने वालों को दुख देता ही है। साथ-साथ उत्तराधिकारियों को भी दुख देता है। प्रवक्ता अर्जुनदास दयानी ने बताया कि गुरुवार को कथा में शिव-पार्वती का विवाह होगा। वहीं, दूसरी ओर भितरिया कुंड परिसर में श्रीमद‌्भागवत कथा का आयोजन किया गया। चौमेश्वर महादेव लोक कल्याण न्यास की ओर से महाभारत काल की कथा का वृत्तांत सुनाया। यहां भक्तों को ज्ञान वैराग्य के बारे में बताया।