पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...चालो चालो खाटू धाम जहां बिराजे बाबा श्याम

...चालो चालो खाटू धाम जहां बिराजे बाबा श्याम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। श्रीश्याम परिवार की ओर से बुधवार को खाटू धाम के लिए 23वीं पदयात्रा रवाना हुई। रामधाम आश्रम श्याम मंदिर से चालो चालो खाटू श्याम धाम, जहां विराजे बाबा श्याम... के भजनों के बीच शोभायात्रा शुरू हुई। जो दादाबाड़ी, सीएडी, टीलेश्वर, शॉपिंग सेंटर, गुमानपुरा, श्रीपुरा, अग्रसेन बाजार, रामपुरा, होती हुई नयापुरा पहुंची। यहां पदयात्रियों को विदाई दी गई। अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने बताया शोभायात्रा में बैंड-बाजे, कीर्तन मंडली के साथ श्याम रथ भी शामिल रहा। कोटा से 350 किमी खाटू श्याम की यात्रा 17 दिन में 31 पदयात्री पूरा करेंगे। संस्थापक अध्यक्ष रघुनंदन अग्रवाल ने बताया की पदयात्री शाम को बड़ग़ांव बालाजी पर विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्री 1 मार्च को फाल्गुन मेले के दौरान खाटू श्यामजी पहुचेंगे। यहां श्याम बाबा को ध्वजा चढ़ाएंगे।