- Hindi News
- हठ मत कर गोरा पार्वती थ्हाने भोळो परणबा आवेलो...
हठ मत कर गोरा-पार्वती थ्हाने भोळो परणबा आवेलो...
कोटा। चित्रगुप्तकॉलोनी के चित्रेश्वर महादेव मंदिर में चल रहीं संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान बुधवार को शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया।
इस दौरान हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे....हठ मत कर गोरा-पार्वती थ्हाने भोळो परणबा आवेलो...बम भोले बम भोले बम भोले बम.... शिव शंकर बेड़ा करो हम भक्तों का उद्धार करो...सरीखे भजनों पर श्रद्धालु खूब नाचे। यहां शिव पार्वती विवाह की जीवंत झांकी सजाई गई। इस मौके पर कथावाचक चित्रकूटधाम के आचार्य राजाराम महाराज ने कहा कि भगवान शिव की जिस पर कृपा हो जाती है उसका जीवन तर जाता है। अगर जीवन में कभी कोई विपदा का दौर आए तो भोले को सच्चे मन से याद कर लेना विपदा दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण का श्रवण करने से मन के विकार तो दूर होते ही हैं सकारात्मक कर्म की ऊर्जा भी मिलती है। आयोजक सत्यनाराण मेवाड़ा ने बताया कि कथा 17 फरवरी तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।