पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ करोड़ रु. के चरस गांजे के साथ डीएसपी का ड्राइवर पकड़ा

डेढ़ करोड़ रु. के चरस-गांजे के साथ डीएसपी का ड्राइवर पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/लालसोट | एटीएसने लालसोट में करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का मादक पदार्थ पकड़ा है। गिरफ्तार पांच आरोपियों में लालसोट उप अधीक्षक का ड्राइवर भी है। ड्राइवर आनंद शर्मा की मिलीभगत से ही मादक पदार्थों का धंधा चल रहा था। बरामद मादक पदार्थ में 20 क्विंटल गांजा, 14 किलो 400 ग्राम चरस है। जखीरा ओडि़शा से लाया गया था। कार्रवाई मंगलवार रात 12 बजे की गई। एटीएस को सूचना मिलने पर कोटा से आरोपियों के ट्रक का पीछा शुरू किया गया। ट्रक को एस्कॉर्ट करते हुए एक कार चल रही थी।

ट्रक जैसे ही डिडवाना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री जी-1-27 में घुसा। शेष| पेज 6







फैक्ट्रीको एटीएस और लालसोट पुलिस ने घेर लिया। अन्य आरोपियों में दौसा निवासी जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह खारीवाड़ा, ट्रक चालक जगदीश परिचालक बलराम हैं। टीम ने एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट और एक ट्रक को जब्त किया है।