पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाड़ौती में तीसरे चुनाव में कांग्रेस हुई जिंदा,कोटा में भरत के प्रमुख

हाड़ौती में तीसरे चुनाव में कांग्रेस हुई जिंदा,कोटा में भरत के प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। भाजपा के 21 और कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख बने। नागौर व अलवर में बहुमत के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर भाजपा सदस्यों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया।

विधानसभा और लोकसभा में करारी हार के बाद कांग्रेस ने पंचायती राज चुनावों से हाड़ौती में जोरदार वापसी की है। भाजपा के सत्ता में रहते हुए इस बार भाजपा और कांग्रेस के दो-दो जिला प्रमुख बने, वहीं हाड़ौती की 25 पंचायत समितियों में से 13 पर कांग्रेस और 12 पर भाजपा ने प्रधान बनाए। एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई। झालावाड़ में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के बाद टीना भील को निर्विरोध जिला प्रमुख बनाया। बारां में भी भाजपा का जिला प्रमुख बना। कोटा और बूंदी में जिला प्रमुख कांग्रेस के चुने गए।

झुंझुनूं में बराबर-बराबर सीटें हासिल करने के बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीय की मदद से प्रमुख की सीट अपने कब्जे में कर ली। प्रदेश में 295 पंचायत समितियों में से रात 9 बजे तक 271 के परिणाम घोषित किए गए।
झुंझुनूं में दोनों दल बराबर, निर्दलीय ने कांग्रेस को जिताया
झुंझुनूं में सबसे दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिला परिषद की 35 सीटों पर कांग्रेस व भाजपा के 17-17 सदस्य चुने गए थे और एक सीट निर्दलीय ने जीती थी। निर्दलीय की मदद से कांग्रेस की सुमन ने यहां बाजी मारी।
लोकसभा में हारी पूर्व मंत्री की पत्नी फिर प्रमुख बनीं
बांसवाड़ा में कांग्रेस की रेशम मालवीय जिला प्रमुख चुनी गई है। वे लगातार दूसरी बार इस पद पर चुनी गई है। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीय की पत्नी रेशम बांसवाड़ा से लोकसभा का पिछला चुनाव हार गई थी।
भाजपा पांच साल में 13 कदम आगे
पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा के आठ जिला प्रमुख चुने गए थे, लेकिन इस बार 21 चुने गए। उधर, कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख चुने गए। कांग्रेस को 12 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। पिछली बार बूंदी से निर्दलीय जिला प्रमुख चुने गए थे। यह सीट अबकी कांग्रेस के खाते में गई। कांग्रेस ने भाजपा से सवाई माधोपुर, कोटा व नागौर जिला प्रमुख की सीट छीन ली है। यहां भाजपा के जिला प्रमुख थे।
एक प्रधान ज्यादा बनाया कांग्रेस ने
पंचायत समितियों में बारां के 7 में से 6 प्रधान कांग्रेस के बने, भाजपा का केवल एक प्रधान बन पाया। झालावाड़ की आठों समितियों में भाजपा के प्रधान बने। कोटा में भी 5 में से 3 प्रधान कांग्रेस के रहे, भाजपा के हिस्से में 2 प्रधान आए। बूंदी की 5 में समितियों में 4 कांग्रेस के पाले में रही, एक भाजपा ने जीती।
खुद पंच, पूर्व सरपंच को बनाया जिला प्रमुख
कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाने के लिए पूर्व मंत्री भरतसिंह ने शुरुआत से ही पूरी ताकत झाेंक रखी थी। यह सब कैसे करना है, इसकी रणनीति दो महीने पहले ही तैयार ली थी। गोटियां भी सेट कर दी थीं। भरतसिंह खुद कुंदनपुर ग्राम पंचायत के निर्विरोध पंच बने। वहीं, पत्नी मीना कंवर निर्विरोध सरपंच बनीं और अब उन्होंने कुंदनपुर के ही पूर्व सरपंद सुरेंद्र गोचर को जिला प्रमुख बनवा दिया।
फोटो: सलीम शैरी