बारां. जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह मावठ हुई। कस्बों और गांवों में भी कहीं पर तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे सरसों और धनिया की फसल प्रभावित होने की आशंका है। सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा।
भंवरगढ़, नाहरगढ़, किशनगंज, शाहाबाद, अटरू, कवाई, छबड़ा छीपाबड़ौद में भी बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में कई स्थानों पर पहले बोई गई सरसों के पक जाने के बाद कटाई का दौर जारी है। इससे इसमें नुकसान की आशंका है। देर शाम कोटा में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।