पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल्स को अपडेट करना जरूरी

मॉडल्स को अपडेट करना जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल्सको भी समय के साथ अपडेट करना जरूरी होता है। रैंप पर वॉक से लेकर मॉडल को आईक्यू लेवल तक मेहनत करनी होगी। तभी वो इंटरनेशनल कंपीटिशन जीत पाते हैं। यह बात मिस इंटरनेशनल पारुल बिंदल ने कही।

पारुल कोटा में कुतूर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित फैशन-2015, फैशन आर्ट एंड डिजाइन के फिनाले में स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाने आई थी। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में टूरिज्म का प्रमोशन फिल्म सेलिब्रेटी के माध्यम से किया जाता है। इन दिनों आमिर खान और अमिताभ बच्चन इसको प्रमोट कर रहे हैं। चाइना में मॉडल्स को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पारुल की स्कूल एजुकेशन कोटा में हुई है। 10 दिसंबर 2014 में उन्होंने चाइना में आयोजित मिस इंटरनेशनल टूरिज्म कंपीटिशन जीता है। चाइना एडिशन के 41वें कंपीटिशन में पहली बार किसी भारतीय मॉडल को विजेता घोषित किया गया है। संस्था की डायरेक्टर पूजा राजवंशी ने बताया कि शाम को सीपी ऑडिटोरियम में आयोजित फिनाले में सभी डिजाइनर्स ने अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए कॉस्ट्यूम और एसेसरीज को रैंप पर प्रस्तुत किया। कलेक्शन की थीम ट्रेडिशनल, ब्लैक रोज, फ्लावर, बटर फ्लाई, खादी और गाउंस विध कोटा डोरिया भी शामिल थीं।

सीपी टावर में आयोजित कार्यक्रम मंे रैंप पर परिधानों का प्रदर्शन करती माॅडल।