भामाशाह शिविर 9 से
कोटा. राज्यसरकार की भामाशाह योजना के तहत नामांकन शिविरों की शृंखला में 9 फरवरी से पुराना वार्ड नं. 9 के नागरिकों के लिए तीन दिवसीय दो भामाशाह नामांकन शिविर शुरू होंगे।
शिविर हर दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेंगे। शिविरों का आयोजन पुरानी वार्ड संख्या के आधार पर किया जा रहा है। आयुक्त नरेन्द्र कोठारी ने बताया कि 9 फरवरी से 11 फरवरी तक पुराना वार्ड नं. 9 के क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक शिविर रामावि अनन्तपुरा में लगेगा, इसमें अनन्तपुरा राजपूत कॉॅलोनी क्षेत्र के नागरिक पंजीयन करा सकेंगे। दूसरा शिविर अनन्तपुरा स्थित नगर निगम के हेल्प लाइन कार्यालय में आयोजित होगा।