एचआईवी पीड़ित बच्चों की प्रतियोगिता
कोटा. जेसीआईसुरभि द्वारा शनिवार को भी एचआईवी से ग्रसित बच्चों के लिए संस्कार-डे केयर सेंटर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. क्षिप्रा गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा हर माह में ऐसे बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास के लिए खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक परिवेश के दृश्यों को अपने रंगों से उकेरा। प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में प्रीति राठी, जेसी सान्या शर्मा शामिल थी। विजेता रहे बच्चों को अध्यक्ष रोहिणी कोहली, सचिव नीलम विजय द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।