चुनाव में 8 नामांकन पत्र पेश
कोटा. अदालतपरिसर टंकणकर्ता (टाइपिस्ट) एसोसिएशन के चुनाव 16 फरवरी को कोर्ट परिसर में होंगे।
चुनाव अधिकारी सलीम खान एडवोकेट ने बताया कि चुनाव में नामांकन भरने के अंतिम दिन 7 फरवरी को अध्यक्ष पद पर निजामुद्दीन हाशमी, उपाध्यक्ष में अब्दुल सलाम, महासचिव में गिरजाशंकर कुलश्रेष्ठ और जीवनलाल, उपसचिव में जीवनलाल, कोषाध्यक्ष में शौकत अली चौहान, कार्यालय मंत्री रियाज अली सदस्य में दो लोगों की ओर से नामांकन भरे गए हैं।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी 11 फरवरी को होगी। चुनाव में 64 टाइपिस्ट सदस्य मतदान करेंगे।