- Hindi News
- दवा देने की जगह कर दिया जबरदस्ती डिस्चार्ज
दवा देने की जगह कर दिया जबरदस्ती डिस्चार्ज
कोटा| न्यूमेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्किन विभाग के डॉक्टर्स की असंवेदनशीलता का एक और मामला सामने आया है। मामला 55 साल की महिला से जुड़ा हुआ है। स्किन इनडोर में भर्ती 55 वर्षीय महिला कमरुन्निशा को डॉक्टर्स ने दवा देने की जगह जबरदस्ती ही डिस्चार्ज कर दिया। ऐसे में उनको बेटे हाशिम को फिर से एमबीएस में जाकर फीमेल वार्ड की मेडिकल यूनिट सी में भर्ती करवाना पड़ा।
कमरुन्निशा गठिया रोग की दवा ले रही थीं। एक दवा के रिएक्शन हो जाने की वजह से उनके मुंह में छाले हो गए। दो फरवरी को कमरुन्निशा को एमबीएस में चल रहे स्किन आउटडोर में दिखाया गया। डॉक्टर्स ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनको न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पातल रैफर कर दिया। वहां पर डॉक्टर्स ने कमरुन्निशा को भर्ती तो कर लिया, पर इलाज पूरा होने से पहले ही चार फरवरी को उनको छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर्स ने अपनी डिस्चार्ज पर्ची में परिजनों की सहमति से ही छुट्टी देने की बाद कही है। जबकि दूसरी ओर, दर्द से तड़प रही कमरुन्निशा को आखिरकार इलाज की उम्मीद में फिर से एमबीएस अस्पातल में भर्ती होना पड़ा।