69 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपित
कोटा| लायंसक्लब कोटा जिला अंधता निवारण समिति द्वारा लगाए निशुल्क नेत्र शिविर का शनिवार को समापन हो गया। दिवंगत सुंदर लाल सिंघवी की पुण्यतिथि पर लगाए गए इस शिविर में नेत्र सर्जनों ने 227 मरीजों की नेत्र जांचकर 69 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपित किए। अध्यक्ष शील बिरला ने बताया कि सभी ऑपरेशन बिना टांके वाली पद्धति से किए गए।