- Hindi News
- 2590 ने दिया नवोदय स्कूल का एंट्रेंस टेस्ट
2590 ने दिया नवोदय स्कूल का एंट्रेंस टेस्ट
जवाहर नवोदय स्कूल की छठीं क्लास में दाखिले के लिए शनिवार को कोटा जिले के नौ केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा हुई। कुल नामांकित 2979 में से 2590 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे। इसमें 1701 छात्र और 889 छात्राएं थीं। कोटा शहर में राउमावि महात्मा गांधी और बड़ी महारानी स्कूल में पेपर हुआ। परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे गए थे। मेंटल एबिलिटी के 50 और मैथ्स और लैंग्वेज से संबंधित 25-25 सवाल थे।