दस हजार लोगों ने देखा करियर एक्सपो
कोटा| वाइसकंसल्टेंट्स की ओर से सिटी मॉल में आयोजित कॅरियर एक्सपो-2015 का समापन शनिवार को हुआ। दो दिन में करीब दस हजार स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने एक्सपो को विजिट किया। दूसरे दिन करीब छह हजार लोग एक्सपो में आए। इस दौरान दस स्पॉट एडमिशन भी हुए। 30 यूनिवर्सिटी और कॉलेजों ने इसमें भाग लिया था। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की ओर से दी जा रही स्कॉलरशिप का भी स्टूडेंट्स ने लाभ उठाया। वाइस कंसल्टेंट्स के निदेशक डॉ. सौरभ माहेश्वरी ने बताया कि एक्सपो को जबरदस्त रिस्पोंस मिला।