परिचय विवरणिका का हुआ विमोचन
कोटा| पंजाबीसमाज समिति द्वारा 21वां युवक-युवती अभिभावक परिचय सम्मेलन की परिचय विवरणिका का विमोचन शनिवार को न्यू कॉलोनी स्थित समिति कार्यालय में हुआ। समिति के भगवान सिंह चिटकारा ने बताया कि सम्मेलन की विवरणिका में राजस्थान के अलावा, मप्र, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य कई स्थानों के युवक युवतियों का बायोडेटा प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन 8 फरवरी को लाला लाजपतराय भवन में आयोजित होगा।