कोटा. शहर में स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए इंद्रविहार और राजीव गांधी नगर को प्लास्टिक कप-फ्री जोन बनाएंगे। यहां प्लास्टिक कप में चाय के उपयोग पर पाबंदी की जाएगी। यह कहना था हॉस्टल एसेसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र यादव का। उन्होंने अपने हॉस्टल में भी प्लास्टिक कप का उपयोग बंद किया हुआ है। हॉस्टल में स्टील के गिलास का उपयोग करते हैं। इन एरिया में टी स्टॉल संचालकों को प्लास्टिक कप में चाय नहीं देने के लिए पाबंद कर दिया गया है। साथ ही इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभी एसोसिएशन का सदस्यता अभियान चल रहा है। उसमें भी यही शर्त रखी गई है कि प्लास्टिक के कप को बंद करने वाले को ही साथ लिया जाएगा। दूसरी ओर शनिवार को शहर में गुमानपुरा, चौपाटी, न्यू सर्राफा मार्केट, न्यू क्लॉथ मार्केट, सहित अन्य इलाकों में भास्कर अभियान के तहत शहरवासियों ने जागरूकता अभियान चलाया।
यदि आप भी भास्कर की इस मुहिम में शामिल होना चाहते हैं तो मो. 9887210241 पर व्हाट्स एप करें। आपका सहयोग शहर का पर्यावरण बचा सकता है।