पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोमांस और हिंसा की दिलचस्प कहानी

रोमांस और हिंसा की दिलचस्प कहानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोमांस परआधारित उत्तेजक उपन्यास फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे पर निर्मित फिल्म को वर्ष की बहु्प्रतीक्षित फिल्म माना जा रहा है। 13 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म के ऑनलाइन टिकट तेजी से बिक रहे हैं। पहले सप्ताह में बॉक्सऑफिस पर 279 करोड़ रुपए की आमदनी संभावित है।

पेन नेम (ई एल जेम्स) से लिखे गए उपन्यास की मूल लेखिका एरिका लियोनॉर्ड हैं। तीन सीरीज में लिखी गई पुस्तक ने बिक्री के मामले में हैरी पॉटर सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया। इसकी दस करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार एक युवती अनास्तेसिया स्टील (डकोटा जॉनसन) एक खूबसूरत अरबपति क्रिश्चियन ग्रे (जेमी डोरनन) से प्रेम करने लगती है। अरबपति की शर्त रहती है कि अनास्तेसिया को उसकी हर बात माननी पड़ेगी नहीं तो वह उसे सजा देगा। उपन्यास में अंतरंग रोमांटिक दृश्यों की भरमार है।

पुस्तक का केथोलिक इसाइयों के समूहों, महिला अधिकारों से जुड़ी एक्टिविस्ट ने तीखा विरोध किया था। फिल्म को आर रेटिंग देने की अमेरिका में आलोचना हो रही है। ब्रिटेन में 18 वर्ष से कम आयु के लोग इसे नहीं देख सकेंगे।

उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्टर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय केक शो शुरू हुआ। रोजी डमर ने चर्चित उपन्यास ‘फिफ्टी-शेड्स ऑफ ग्रे’ के चरित्र क्रिश्चियन ग्रे का आदमकद केक बनाया। नाम दिया- ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ केक’।