- Hindi News
- हाड़ौती में बारिश ओले, सर्दी बढ़ी, बिजली गिरने से 5 की मौत
हाड़ौती में बारिश-ओले, सर्दी बढ़ी, बिजली गिरने से 5 की मौत
कोटा. हाड़ौतीमें झालावाड़ और बारां सहित कई जगह लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। अटरू में ओले भी पड़े। इससे सर्दी के तेवर अचानक तीखे हो गए हैं। कोटा में मौसम का पहला कोहरा शनिवार को रहा। एरोड्रम सर्किल के पास से विज्ञान नगर पुलिया भी धुंधली नजर रही थी। बादल भी छाए रहे। हालांकि शहर का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री से बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13.2 डिग्री से बढ़कर 15.5 डिग्री पर पहुंच गया। बारां जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।