पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरा: अब दो की बजाय एक किमी की निगरानी करेंगे गैंगमैन

कोहरा: अब दो की बजाय एक किमी की निगरानी करेंगे गैंगमैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. कोहरेतेज ठंड के कारण रेल प्रशासन ने अब ट्रैक पर एस्कोर्टिंग बढ़ा दी है। रेल पटरी पर दरार, वैल्डिंग टूटने वैल्डिंग फेल्योर के मामले पता करने के लिए अब एक किमी पर एक रेलकर्मी को लगाया गया है। जबकि पूर्व में एक गैंगमैन को दो किमी का क्षेत्र दिया हुआ था। कोहरे के कारण रेल पटरी पर दरार की घटनाएं बढ़ चुकी हैं। आए दिन रेल पटरी पर क्रेक के मामले सामने रहे हैं। क्रेक वैल्डिंग ज्वाइंट टूटने के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इनका पता करने के लिए कोटा मंडल के लगभग साढ़े आठ सौ किमी के क्षेत्र में पेट्रोल मैन को पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है। नवंबर माह में रेल पटरी पर दरार, ज्वाइंट टूटने वेल्ड फेल्योर के 27 मामले तथा दिसंबर माह में 16 से अधिक मामले सामने चुके हैं।