पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिडनी में कोटा की छात्रा को मिला डिजाइन चैलेंज अवार्ड

सिडनी में कोटा की छात्रा को मिला डिजाइन चैलेंज अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. जवाहर नगर निवासी बैंक मैनेजर जगदीश विजय की बेटी पूर्वी को सिडनी में ओजकाई स्पॉन्सर एजेंसी की ओर से हुई डिजाइन चैलेंज कंपटीशन में विजेता का खिताब मिला है। अवार्ड में सिडनी जर्नी स्कॉलरशिप, बुक्स और विनर ट्रॉफी सौंपी गई है।
पूर्वी ने बताया कि सिडनी में 2 से 5 दिसंबर तक हुए फाइनल राउंड में भाग लिया। यहां चार प्रतिभागियों में इंडिया को पहला स्थान मिला है। इस कॉम्पटीशन में इंडिया से दो, आस्ट्रेलिया से एक और स्वीडन से एक प्रतिभागी ने हिस्सा लिया था। पूर्वी वर्तमान में आईआईटी गुवाहाटी में बैचलर ऑफ डिजाइन फाइनल में पढ़ रही है।