पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घंटों तक नहीं पहुंचे डॉक्टर तड़पती गाय की मौत

घंटों तक नहीं पहुंचे डॉक्टर तड़पती गाय की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजपोल स्थित पशु अस्पताल के बाहर शनिवार रात को 2 घंटे तक तड़पने के बाद एक गाय ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद गाय को लेकर पहुंचे युवकों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल के दरवाजे अंदर से बंद थे।

शिवपुरा के क्षेत्रवासियों को आरएसी गेट के बाहर गाय तड़पती हुई मिली थी। जिसे वे वानर सेना के सहयोग से इलाज के लिए 7.30 बजेेे लेकर गए। जहां अस्पताल के दरवाजे अंदर से बंद थे। दरवाजा खटखटाने पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छीतर गार्ड आया। उन्होंने कंपाउडर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो तो 2 घंटे पहले चले गए। क्षेत्रवासियों ने फोन पर अस्पताल इंचार्ज पंकज सक्सेना को सूचना दी, जो 1 घंटे तक नहीं पहुंचे। एक घंटे बाद पहुंचे इंचार्ज डॉक्टरों ने गाय को इंजेक्शन लगाया। लेकिन, गाय की मौत हा़े गई।

^युवकगाय को 7.50 से 8 बजे के बीच लाए थे। शनिवार को महिला कंपाउडर की ड्यूटी थी, इसलिए वो चली गई होगी। हम घर पर थे, इसलिए पहुंचने में देर लग गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गार्ड के शराब पीने का आरोप सरासर झूठा है। हमने पहुंचने के बाद इंजेक्शन लगाए थे। -पंकजसक्सेना, इंचार्ज,पशु अस्पताल