पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने नाबालिग को थाने में भूखा रखा, पट्टों से मारा

पुलिस ने नाबालिग को थाने में भूखा रखा, पट्टों से मारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुन्हाड़ी पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को चोरी के आरोप में पूरी रात थाने में भूखा रखा और पट्टे से मारा। चाइल्ड लाइन को सौंपने के बाद लड़के ने यह खुलासा किया। उसकी पीठ पर चोट के निशान भी मौजूद हैं। बाद में चाइल्ड लाइन ने लड़के को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।

चाइल्ड लाइन के शहर समन्वयक दिनेश शर्मा ने बताया कि लड़के के मुताबिक कुन्हाड़ी पुलिस ने गुरुवार रात तीन लड़कों को गुरुद्वारे के पास सरिया चोरी करते हुए पकड़ा था। उसने अपनी उम्र 16 साल बताई है। पुलिस ने शुक्रवार रात को नाबालिग लड़के को चाइल्ड लाइन के भूपेन्द्र अजित को बुलाकर सौंपा। लड़के ने चाइल्ड लाइन के सामने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे पट्टे से मारा और खाना मांगने पर भी नहीं दिया।

^तीनोंस्मैकची लड़के गुरुवार रात नहीं बल्कि शुक्रवार सुबह पकड़े गए। नाबालिग लड़का झूठ बोल रहा है। पुलिस ने उसके साथ मारपीट नहीं की है। बच्चे की उम्र का संशय होने पर थाने में रखा था, रात में चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

-राजेश सोनी, सीआईकुन्हाड़ी

^पुलिसने लड़के को थाने पर रखकर पट्टे मारे ऐसे बयान लड़के ने दिए है।

-विमल जैन, बालकल्याण समिति