पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशक्तों के लिए कल लगेगा शिविर, उपकरण देने के अलावा रोजगार की भी देंगे जानकारी

निशक्तों के लिए कल लगेगा शिविर, उपकरण देने के अलावा रोजगार की भी देंगे जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. झालावाड़रोड स्थित बाल बाधित विकास केंद्र में 15 दिसंबर से दो दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान एलिम्को (केंद्र सरकार का संस्थान) कानपुर की टीम कोटा में विशेष योग्यजनों (निशक्तजनों ) को चिह्नित करेंगी। शिविर में चयनितों को कैलीपर से लेकर व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल हियरिंग एड सहित अन्य इक्यूप्मेंट्स निशुल्क दिए जाएंगे। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से लगने वाले इस कैंप में संस्थान के चार एक्सपर्ट आएंगे। इनमें आर्थोपेडिक और ईएनटी भी होंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिविर को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

कैंपमें सर्टिफिकेट भी बनेंगे

विशेषयोग्यजनों के लिए इस शिविर में मेडिकल सर्टिफिकेट सहित बस, रेल का पास भी बनेगा। जिला उद्योग केंद्र की ओर से रोजगार संबंधित जानकारियां और रोजगार विभाग की ओर से यहां रजिस्ट्रेशन भी होगा। पहचान के लिए राशनकार्ड, पहचान पत्र, स्कूल, कॉलेज की आईडी सहित अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे।

^विभागकीओर से 15 और 16 दिसंबर को बाल बाधित विकास केंद्र में शिविर लगेंगे। कानपुर के एक्सपर्ट विशेष योग्यजनों को चिह्नित करेंगे। विभाग की ओर से दो महीने बाद लगने वाले शिविर में सभी को निशुल्क उपकरण सौंपे जाएंगे।

-राकेश वर्मा, डिप्टीडायरेक्टर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग