पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रस्साकसी में छात्रसंघ की टीम जीती

रस्साकसी में छात्रसंघ की टीम जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. कोटायूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन की ओर से आयोजित कार्यक्रम उड़ान के तहत चल रही खेलकूद सांस्कृतिक सप्ताह के तीसरे दिन भी कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर छात्रसंघ की टीम ने रस्साकसी में सभी विभागों की टीमों को हरा कर खिताब जीता। जलेबी रेस में अर्चना सिंह, गुलाल रेस में अशिमा सिंह, नींबू रेस में अर्चिता, 400 मीटर रेस में परवेज, 200 मीटर में अभिषेक, 100 मीटर में अभिषेक मालव ने जीत हासिल की। महिला 100 मीटर में नेहा प्रजापति, म्यूजिकल रेस में ज्योति और महिला रस्साकसी में भौतिक विज्ञान की स्टूडेंट्स विजेता रही। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रो. जेपी शर्मा, प्रो. चक्रपाणि गौतम, एनएल हेडा, छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश सुवालका, अरमान मलिक, प्रवीण गालव सहित कई शिक्षक विद्यार्थी मौजूद रहे।

नींबू दौड़ के दौरान अपने स्थान पर पहुंचने की मशक्कत करतीं प्रतिभागी।