पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर और कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट का िनशुल्क जांच परामर्श शिविर आज

दैनिक भास्कर और कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट का िनशुल्क जांच परामर्श शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. दैनिकभास्कर और कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट द्वारा हाथ पैरों की नसों में होने वाली बीमारियों की निशुल्क जांच परामर्श शिविर 14 दिसंबर को लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट में लगेगा। इसमें नसों की बीमारी से ग्रसित रोगियों की विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद परामर्श दिया जाएगा।

अस्पताल के कार्डियो वेस्कुलर सर्जन डॉ. अखिल गाेविल ने बताया कि हाथ और पैरों में दर्द, सूजन, घाव, लाल होना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। मधुमेह का अधिक होना, नसों का फूलना, हाथ पैरों का ठंडा पढ़ना या नीले चकत्ते वाले रोगियों की जांच कर परामर्श जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी शिविर के तहत किए जाएंगे। डॉ. गोविल के अनुसार नियमित एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। शिविर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन ऑपरेशन के साथ रोगियों को परामर्श भी देंगे। चिकित्सक को दिखाने के लिए रोगी अपना पूर्व रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। दैनिक भास्कर के सहयोग से लगने वाले इस शिविर का मकसद सामाजिक सरोकार के तहत आमजन को नचिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।