पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेबल टेनिस में आर्मी विद्यालय ने मारी बाजी

टेबल टेनिस में आर्मी विद्यालय ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. स्थानीयपुलिस लाइन रोड स्थित सेंट्रल अकादमी शिक्षांतर सीनियर सेकंडरी विद्यालय में कोटा सहोदया कॉॅम्प्लेक्स टेबल टेनिस अंतर विद्यालय चैम्पियनशिप प्रतियोगिता हुई। फाइनल में 17 साल छात्र वर्ग में आर्मी विद्यालय ने बख्शी विद्यालय को हरा कर खिताब जीता। जबकि व्यक्तिगत मुकाबले मे 14 वर्ष छात्र वर्ग में अथर्व इमानुवल विद्यालय प्रथम हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में बख्शी विद्यालय की प्रियांशी प्रजापति प्रथम और हर्षा राजावत द्वितीय रहीं। 17 छात्र वर्ग में बख्शी विद्यालय के रोहन प्रथम आर्मी विद्यालय के रिषभ दूसरे स्थान पर रहे। समारोह के दौरान संगिता कक्कड़ गौरव सेन झाला उपस्थित रहे।