पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के गले से निकाली अंडे के आकार की गांठ

महिला के गले से निकाली अंडे के आकार की गांठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. एमबीएसअस्पताल के ईएनटी विभाग ने एक महिला के गले से अंडे के आकार की गांठ निकाली है। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार ने बताया कि कैथूनीपोल निवासी मंजू (27) कुछ दिन से टॉन्सिल के ऊपर गांठ होने के कारण परेशान थी। वे कुछ खा नहीं पा रही थीं और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। महिला जब एमबीएस के ईएनटी विभाग में पहुंची तो उनके सीटी स्कैन में टॉन्सिल के ऊपर गांठ दिखी। उनके 45 मिनट चले ऑपरेशन के बाद गांठ निकाली गई। डॉ. शिवकुमार के अनुसार कि इस तरह की गांठ लार ग्रंथि में होती है। लेकिन टॉन्सिल के पास गांठ होने के मामले बहुत कम होते हैं। इस रोग को पियोमोरफिक कहते हैं।