पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वुशू में कोटा के 28 बच्चों ने जीते पद

वुशू में कोटा के 28 बच्चों ने जीते पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. श्रीगंगानगर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में कोटा के 28 बच्चों ने पदक जीते। कोटा की टीम ने सब जूनियर में प्रथम जूनियर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके कोटा पहुंचने पर महाबली स्पोर्टस एकेडमी ने स्वागत किया। महासचिव अशोक गौतम ने बताया कि 9 से 11 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 12 स्वर्ण, 5 रजत, 11 कांस्य पदक प्राप्त किए। खेल अधिकारी अजीज पठान, लक्ष्मण सिंह हाड़ा, जयनारायण गुर्जर, ज्ञानेश लोहमी, मनोज खंडाला आदि ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दीं।