टेबल टेनिस में आर्मी स्कूल ने बाजी मारी
कोटा. पुलिसलाइन रोड स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल में चल रही अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता को आर्मी स्कूल ने जीत लिया। फाइनल मैच में आर्मी स्कूल ने बख्शी स्प्रिंगडेल्स स्कूल को हराया। व्यक्तिगत मुकाबले में 14 साल आयु वर्ग में अर्थव प्रथम हिमांशु द्वितीय रहे। 14 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रियांशी प्रजापति विद्यालय प्रथम एवं हर्षा राजावत द्वितीय पर रहे। 17 वर्ष छात्र वर्ग में रोहन प्रथम ऋषभ द्वितीय स्थान पर रहे। समापन समारोह की मुख्य अतिथि संगीता कक्कड़ थीं। अध्यक्षता गौरव झाला ने की।