पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलेन टैलेंटेक्स परीक्षा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

एलेन टैलेंटेक्स परीक्षा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कक्षा5 से 12वीं तक के प्रतिभावान स्टूडेंट्स को 1.2 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार और 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप देने के लिए एलेन टैलेंटेक्स -2015 परीक्षा देश के 25 से अधिक राज्यों के 200 शहरों में होगी। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में परीक्षा 28 सितंबर को होगी। यहां के छात्र पहले चरण के लिए 18 सितंबर तक वेबसाइट टैलेंटेक्स डॉॅट कॉम पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बचे हुए अन्य राज्यों में पहले चरण की परीक्षा 12 अक्टूबर को होगी, जिसके लिए 2 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इसका रिजल्ट 27 अक्टूबर को घोषित होगा। सभी राज्यों से सफल छात्रों की मुख्य परीक्षा 16 नवंबर को होगी। निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि चयनित छात्रों को नकद पुरस्कार लेने के बाद एलेन में एडमिशन लेने की अनिवार्यता नहीं होगी। पहले चरण की परीक्षा में सफल कक्षा 5 से 8वीं तक के टॉप-500 या प्रत्येक शहर से टॉप-3 छात्र, कक्षा-9 से 12वीं के टॉप-1000 या प्रत्येक शहर से टॉप-10 छात्र दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा देंगे। इसमें चयनित सभी टॉपर्स को एक समारोह में रैंक के अनुसार 2 हजार से 2 लाख रुपए तक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।