पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मंत्री की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दी विदाई

पूर्व मंत्री की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दी विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके वरिष्ठ नेता हरिकुमार औदिच्य को शहरवासियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। उनका मंगलवार की शाम को निधन हाे गया था। बुधवार को सुबह किशोरपुरा मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे चंद्रकांत ठाकर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर भाजपा कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, व्यापारी, बोहरा समाज के लोग गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। तीसरे की बैठक गुरुवार की शाम पांच बजे हनुमंत वाटिका में रखी गई है।

सुबह उनके टिपटा स्थित आवास पर कलेक्टर एसपी सिटी पहुंचे और पुष्पचक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके परिजनों से बात कर सांत्वना दी। वसुंधरा ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ नेता खो दिया है। सांसद ओम बिरला, विधायक भवानीसिंह राजावत, हीरालाल आर्य, चंद्रकांता मेघवाल और महापौर डॉ. र|ा जैन भी वहां पहुंचे। पुलिस बैंड की मातमी धुन के साथ उनकी शवयात्रा घर से रवाना हुई जो किशोरपुरा मुक्तिधाम पर पहुंची। शवयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य नागरिक शामिल हुए। महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थीं। उनके अलावा हरिकृष्ण बिरला, विधायक संदीप शर्मा, पंकज मेहता, रविन्द्र त्यागी, अनूप ठाकुर आदि मौजूद थे। उधर, शोक में यूआईटी में आधे दिन का अवकाश रहा।

किशोरपुरा मुक्तिधाम में पूर्व मंत्री हरिकुमार औदिच्य को श्रद्धांजलि देते अंतिम यात्रा में शामिल लोग।