- Hindi News
- आेपन यूनिवर्सिटी के अभी तक आधे रिजल्ट आए
आेपन यूनिवर्सिटी के अभी तक आधे रिजल्ट आए
मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कल
कोटा| राजस्थानविद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ की ओर से संगठन कार्यालय पर कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। संघ के अध्यक्ष रामसिंह शेखावत ने बताया कि बैठक में ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
राष्ट्रीयअधिवेशन नई दिल्ली में 21 को
कोटा| वेलफेयरपार्टी ऑफ इंडिया की ओर से देश की चुनाव प्रणाली में सुधार पर चर्चा करने के लिए 21 सितंबर को नई दिल्ली के हिंदी भवन में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। पार्टी के मीडिया सचिव दिनेश सक्सेना ने बताया कि इस अधिवेशन में देशभर से चुनाव विशेषज्ञ और प्रबुद्धजन भाग लेंगे। इस अधिवेशन में पार्टी के प्रदेश सचिव सैफुल्लाह, जिला अध्यक्ष आसिफ हुसैन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद कोटा से शामिल होंगे।