पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई में पांच हजार की पैनल्टी देने पर दिसंबर तक इंप्रूवमेंट एग्जाम देने का मौका

सीबीएसई में पांच हजार की पैनल्टी देने पर दिसंबर तक इंप्रूवमेंट एग्जाम देने का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आईआईटीऔर एनआईटी में बोर्ड के अंकों की उपयोगिता को देखते हुए इस साल भी बड़ी संख्या में सीबीएसई स्टूडेंट्स इंप्रूवमेंट परीक्षा के फाॅर्म भर रहे हैं। 15 सितंबर के बाद अब स्टूडेंट्स लेट फीस जमा करवाकर फाॅर्म जमा करवा सकते हैं। 30 सितंबर तक विलंब शुल्क 150 रुपए रखा गया है। यह प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। संशोधित नियमों के अनुसार जो विद्यार्थी 2014 में आयोजित 12वीं की परीक्षा में पहली बार सम्मिलित हुए थे। उसका परीक्षा परिणाम पूरक आया था, उनको उसी साल जुलाई के अलावा अगले साल मार्च जुलाई में पुन: परीक्षा का अवसर दिया जाता है। पूरक परीक्षा के अवसरों की संख्या पांच से घटाकर तीन कर दी गई है। इसी प्रकार बोर्ड के अंकों के कारण जेईई मेन्स और जेईई एडवांस में पिछड़ने वाले स्टूडेंट्स को इंप्रूवमेंट परीक्षा का अवसर दिया जाता है। एलेन के कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा का कहना है कि जेईई में बैठने वाले स्टूडेंट्स को सभी विषयों की इंप्रूवमेंट परीक्षा देनी चाहिए।

दिसंबर तक पांच हजार रुपए विलंब शुल्क