- Hindi News
- खैराबाद में होगी मुख्यमंत्री की जनसुनवाई
खैराबाद में होगी मुख्यमंत्री की जनसुनवाई
32 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार काम करने का आदेश
पाठकने सभी अधिकारियों को अस्पतालों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों की पुताई कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में पड़े पुराने आइटमों का निस्तारण करें। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर आॅनलाइन प्राप्त होने वाले लंबित प्रकरणों, शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय पर करें। उन्होंने शहरी ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने, चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने, कमियों को दुरुस्त करने, पेंशनधारियों का उनकी बकाया पेंशन का भुगतान कराने, अस्पतालों में उनकी 32 बिन्दुओं की चेकलिस्ट के अनुसार कार्य कराने के भी आदेश दिए। बैठक में संयुक्त सचिव आरसी गुप्ता, कलेक्टर जोगाराम, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त केके शर्मा ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए।