पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण प्रक्रिया निरस्त कराने के लिए गुंजल मिले शिक्षामंत्री से

एकीकरण प्रक्रिया निरस्त कराने के लिए गुंजल मिले शिक्षामंत्री से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटाशहर में स्कूलों के एकीकरण से बिगड़ रही व्यवस्था को लेकर विधायक प्रहलाद गुंजल ने शिक्षामंत्री कालीचरण सर्राफ से मुलाकात की। उन्हें बताया कि इस व्यवस्था से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों काे काफी असुविधा हो रही है।

शासन सचिवालय में मुलाकात के दौरान गुंजल ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के ही नौ विद्यालय जिनकोे आवश्यकता नहीं होने के बावजूद एकीकरण करके दूसरे स्कूलों में मिला दिया गया। इनका एकीकरण करने की जगह इनका चहुंमुखी विकास किए जाने की आवश्यकता है। ताकि इन स्कूलों में छात्रों की संख्या में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों को ऐसे दूसरे स्कूलों में समायोजित कर दिया, जहां छात्रों को आवागमन के साधन तक उपलब्ध नहीं है। उन्हें भारी कठिनाई हो रही है। इनमें छात्र संख्या भी पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने इस बारे में पूर्व में भी मंत्री को चिट्टी लिखी थी। उन्होंने रामावि अजय आहुजा भीमगंजमंडी, राउमावि वोकेलशनल स्कूल, राउप्रावि कुन्हाड़ी, राउप्रावि धानमण्डी समाध रामपुरा, राबाउप्रावि रामपुरा मठ, रामावि बृजराजपुरा, प्रथम, राबाउप्रावि लाडपुरा द्वितीय और राबाउप्रावि थर्मल काॅलोनी का एकीकरण रोकने के लिए कहा है।