जवाहर नगर पुलिस ने 33 किलो गांजा पकड़ा
जवाहरनगर पुलिस ने न्यू राजीव गांधी नगर के पास से एक युवक को 33 किलो 520 ग्राम गांजा सहित पकड़ा। यह गांजा वह उड़ीसा के काली हांडी जिले से ला रहा था।
डीएसपी हिमांशु ने बताया कि गश्त के दौरान जवाहर नगर थाने के एसआई सूरजसिंह ने उड़ीसा के जूनागढ़ निवासी गिरधारी मेहरा (28) को संदिग्ध लगने पर पकड़ा। उसके पास दो बड़े बैग थे। तलाशी लेने पर उसमें गांजा मिला। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।