बोरखेड़ा का युवक तीन दिन से लापता
कोटा| तीनदिन पहले एक युवक बोरखेड़ा इलाके से लापता हो गया। उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी बोरखेड़ा थाने में दर्ज करवाई है। गोपाल विहार निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा आशीष कुमार 15 सितंबर की शाम घर से निकल गया था। उसका आज तक पता नहीं चल पाया है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी उम्र करीब 33 साल, उसने सफेद नेकर और धारीदार शर्ट पहन रखी है।