- Hindi News
- पल्स ग्रीन कंपनी के प्रबंधकों पर दर्ज होगा केस
पल्स ग्रीन कंपनी के प्रबंधकों पर दर्ज होगा केस
कोटा| कोर्टने गुमानपुरा पुलिस को पल्स ग्रीन कंपनी के मैनेजिंग और रीजनल डायरेक्टर सहित तीन प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोप में इस्तगासे पर पुलिस को दिए।
वकील महेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस्तगासे में विवेकानंद चौराहा नयापुरा निवासी विजय वर्मा ने झालावाड़ रोड स्थित पीएसीएल लि. के प्रबंधक, रीजनल डायरेक्टर और नई दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर को आरोपी बनाया है। कोर्ट ने सुनवाई कर गुमानपुरा पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दे दिए। इस्तगासे में कहा कि वर्मा ने पल्स ग्रीन लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड कंपनी में अपने नाम पर एक मासिक आरडी चालू करवाई थी। जिसकी कोटा शाखा में उनके एजेंट पप्पू सेन ने उसको जमा धन का डेढ़ गुना धन 5 वर्ष में करके देने का वादा किया। तीनों के साथ मिलकर उसे अधिक धन का झांसा देकर 23 सितंबर 08 को 800 रुपए मासिक की आरडी किश्त चालू कर दी। एग्रीमेंट फॉर्म पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। उसने अब 66 किश्तें आरडी की जमा करवाकर कुल 52 हजार 800 रुपए 23 मार्च 2014 तक करवा दिए हैं। उसकी मैच्योरिटी की तारीख 23 मार्च को पूरी हो गई। इसमें एक माह बाद कुल 72 हजार 735 रुपए की राशि उसे मिलनी थी।