- Hindi News
- रिश्वत का आरोपी जांच में दोषी, चालान पेश
रिश्वत का आरोपी जांच में दोषी, चालान पेश
कोटा| कोटाएसीबी ने घूस के मामले में आरोपी छबड़ा पंचायत समिति के तत्कालीन हैंडपंप मिस्त्री शिवराजसिंह को जांच में दोषी माना है। एसीबी ने उसके खिलाफ बुधवार को कोर्ट में चालान पेश कर दिया। मामले पर सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। सिंह के खिलाफ आरोप है कि उसने खोपर निवासी श्यामसुंदर शर्मा से 21 जुलाई 2014 को पंचायत समिति परिसर में भवन निर्माण और दुकान निर्माण ठेके का भुगतान का चेक क्लियर कराने की एवज में पांच सौ रुपए की घूस ली थी। बारां एसीबी की टीम ने 16 जुलाई को उसकी शिकायत पर कार्रवाई कर मिस्त्री को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामले की जांच कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट को दी गई। एसीबी के सीआई दीनदयाल भार्गव ने आरोपी को जांच में दोषी मानते हुए चालान पेश कर दिया। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर की पेशी तय की है।
न्यूज़ इनबॉक्स