- Hindi News
- 196 करोड़ से दशहरा मैदान को बनाएंगे प्रगति मैदान जैसा
196 करोड़ से दशहरा मैदान को बनाएंगे प्रगति मैदान जैसा
नगरनिगम नए वित्तीय वर्ष में 286 करोड़ 50 लाख 26 हजार रुपए खर्च करेगा। बजट के प्रस्ताव को बुधवार को बोर्ड मीटिंग में पारित कर दिया गया। बजट में दशहरा मैदान को दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर विकसित करने के लिए 196 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है।
महापौर महेश विजय ने कहा कि वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी है। इसलिए दशहरा मैदान की बाउंड्रीवाल करवाई जा रही है। वहीं विकास के 11 कार्यों पर 34.50 करोड़ रुपए खर्च करने, 4.40 करोड़ रुपए से नई संपत्ति खरीदने तथा अनुदान से मिलने वाले 57.31 करोड़ रुपए विभिन्न मदों पर खर्च किए जाएंगे। शेष| पेज 12
इनकामों पर होगा खर्च
विकास कार्यों पर: 91.70 करोड़ रुपए
सामान्य प्रशासन: 17.35 करोड़ रुपए
कर वसूली: 3.04 करोड़ रुपए
स्वास्थ्य एवं गैरिज: 92.50 करोड़ रुपए
सार्वजनिक रक्षा: 4.53 करोड़ रुपए
रोशनी: 10.20 करोड़ रुपए
गोशाला कायन हाउस: 2.64 करोड़ रुपए
उद्यान: 8.92 करोड़ रुपए
सार्वजनिक निर्माण अनुभाग: 7. 11 करोड़ रुपए
अन्य व्यय: 4.65 करोड़ रुपए
(व्यय में विकास कार्य को छोड़कर शेष राशि का करीब 70 प्रतिशत कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन-भत्ते पर खर्च होता है।)