पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर का क्या हाल बना रखा है? गंदगी दूर नहीं हुई तो सस्पेंड कर दूंगा:कलेक्टर

शहर का क्या हाल बना रखा है? गंदगी दूर नहीं हुई तो सस्पेंड कर दूंगा:कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने लताड़ा तो हेल्थ अफसर को जवाब तक नहीं सूझा

साफ-सफाईको लेकर क्या कर रहे हैं? शहर का क्या हाल बना रखा है? कलेक्ट्रेट गेट के पास कचरा प्वाइंट बनाया हुआ है। आसपास के दुकानदार वहां गंदगी फैला रहे हैं। ऐसे लोगों पर कितना जुर्माना किया है? सफाई व्यवस्था गड़बड़ कर रखी है। कलेक्टर जोगाराम बुधवार को चंबल एडवेंचर फेस्टिवल और दशहरा मेले की बैठक में निगम हेल्थ ऑफिसर जेपी गुप्ता से कुछ इसी अंदाज में मुखातिब हुए।

शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर गुस्साए कलेक्टर ने कहा कि दुकानदार कंटेनर की बजाय रोड पर कचरा डाल रहे हैं। इसके आस-पास मवेशी जुटे रहते हैं। शहर में सभी जगह यही हाल है। उन्होंने एचओ गुप्ता से कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लिया तो कल से निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दूंगा। एडीएम सिटी कल्पना अग्रवाल ने गुप्ता से कहा कि कलेक्ट्रेट के आसपास के दुकानदार सारा कचरा रोड पर डाल देते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते? इतना सुनने के बाद भी हेल्थ ऑफिसर से जवाब देते नहीं बना।

सीएमने भी जताई नाराजगी फिर भी सफाई नहीं

खुदसीएम वसुंधरा राजे ने 10 सितंबर को कोटा आगमन पर यहां की सफाई व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी की थी। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने शहर की गंदगी पर तल्ख टिप्पणी की थी। सांसद बिरला ने इस बारे में सफाई दी। इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। अब कलेक्टर ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई है।