पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 23, 24 तथा 47 से 50 तक का रूबरू आज

वार्ड 23, 24 तथा 47 से 50 तक का रूबरू आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दैनिकभास्कर द्वारा स्मार्ट वार्ड से लेकर स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शुरू किए गए रूबरू कार्यक्रम का अगला पड़ाव गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गीता भवन में होगा। इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 23 के कैथूनीपोल, रेतवाली, साबरमती कॉॅलोनी, मोखापाड़ा , वार्ड नंबर 24 के गुमानपुरा, न्यू कॉॅलोनी, शॉपिंग सेंटर, श्रीपुरा के लोग आमंत्रित हैं। वार्ड नंबर 47 के आवासन मंडल, वल्लभ बाड़ी, गुमानपुरा की पुरानी आबादी, वार्ड नंबर 48 के जयपुर गोल्डन, आर्य समाज रोड, बजाज खाना, घंटाघर, सब्जीमंडी सुभाष सर्किल के नागरिक आमंत्रित हैं। वार्ड नंबर 49 पाटनपोल गेट से टिपटा रोड, लाल बुर्ज, टिप्पन की चौकी, सुंदर धर्मशाला तथा वार्ड 50 के टिपटा, गुले गुलजार रोड, पाटनपोल मुख्य रोड, सरायकायस्थान आदि क्षेत्रों के प्रबुद्धजन आमंत्रित है। इस कार्यक्रम में पार्षद जमना देवी, जसपाल अरोड़ा, धनकंवर खींची, आशीष जैन, ओमप्रकाश गौड़ मोहम्मद इमरान उपस्थित रहेंगे।