पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजवाड़ा पेश करेंगे गजल मिश्रा आएंगे भोजपुरी हंगामे में

रजवाड़ा पेश करेंगे गजल मिश्रा आएंगे भोजपुरी हंगामे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरेमेले में इस बार गजल संध्या कार्यक्रम में रणजीत रजवाड़ा और भोजपुरी हंगामे में राकेश मिश्रा कार्यक्रम पेश करेंगे। मेले के लिए गजल, कवि सम्मेलन भोजपुरी सहित 6 कार्यक्रम बुधवार को मेला समिति की बैठक में तय कर लिए गए।

मेला समिति अध्यक्ष आनंद पाटनी की अध्यक्षता में बुधवार को मेला प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। रामलीला में स्थानीय कलाकारों को मौका देने के लिए राघवेंद्र कला संस्था को तय किया गया। भोजपुरी नाइट कार्यक्रम के लिए बिहारी समाज ने 3 नामों के प्रस्ताव दिए थे। इसमें से गायक राकेश मिश्रा को तय किया गया। गजल संध्या के लिए रणजीत रजवाड़ा, कव्वाली के लिए रईस अली साबरी और सना जांबाज को तय किया गया। बैठक में मेला अधिकारी सियाराम मीणा, मेला प्रभारी प्रेमशंकर शर्मा, समिति सदस्य मोहम्मद इमरान, गायत्री सिसोदिया, भूपेंद्र आदि उपस्थित थे।