कोटा| कोटादक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक संदीप शर्मा गुरुवार को विधानसभा सदस्य की शपथ लेंगे। वे बुधवार को जयपुर रवाना हो गए। पहले वे बुधवार को शपथ लेने वाले थे लेकिन, वरिष्ठ नेता हरिकुमार औदिच्य के के अंतिम संस्कार में शामिल होने के कारण वह जयपुर नहीं जा सके।