माथुर पीएमजीआरवाई के चीफ इंजीनियर
कोटा| धीरेंद्रमाथुर को सार्वजनिक निर्माण विभाग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चीफ इंजीनियर की जिम्मेदारी दी है। वे इस पद की जिम्मेदारी गुरुवार को संभालेंगे। माथुर का पिछले दिनों प्रमोशन हो गया था, लेकिन कोटा में उपचुनाव को देखते हुए उन्हें पोस्टिंग नहीं दी गई थी। इस कारण वे एडीशनल चीफ इंजीनियर की ही जिम्मेदारी निभा रहे थे। चुनाव समाप्त होते ही उन्हें पीएमआरवाई के चीफ इंजीनियर का पद दिया गया है। वे बुधवार को यहां से रिलीव होकर जयपुर के लिए रवाना हो गए।