- Hindi News
- फायरिंग की सूचना देने गया फरियादी वारंट से पकड़ा
फायरिंग की सूचना देने गया फरियादी वारंट से पकड़ा
कोटा| राजकीयमहाविद्यालय में सोमवार दोपहर युवक पर फायरिंग की सूचना पर नयापुरा पुलिस हरकत में गई। पुलिस फरियादी को लेकर मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को वहां तो फायरिंग के सबूत मिले, ही किसी ने तस्दीक की। उल्टा पुलिस को फरियादी के खिलाफ ही 2006 का वारंट मिल गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कह रही है कि फायरिंग का मामला प्रारंभिक जांच में झूठा मिला, लेकिन उसकी जांच की जा रही है।
डीएसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि हरिपुरा गांव निवासी सुरेंद्र मीणा ने थाने पर आकर सूचना दी कि उस पर कॉलेज में सचिवालय के पास कुंदन ने फायर कर दिया है। उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, लेकिन उसे पहचान लिया। नयापुरा थाने का जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां पूछताछ की तो किसी ने भी फायरिंग से इंकार किया। उसके बाद पुलिस सुरेंद्र मीणा को लेकर पहुंची। पुलिस ने गोली का खोल तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। वहां ड्यूटी पर मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने भी बताया कि वह सुबह से कहीं नहीं गया और उसके सामने भी कोई वारदात नहीं हुई। इसी दौरान नयापुरा पुलिस को सुरेंद्र के खिलाफ मारपीट के मामले में स्टैंडिंग वारंट मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। कुंदन और सुरेंद्र के बीच कॉलेज चुनाव को लेकर रंजिश है। संभवत: उसे फंसाने के लिए सुरेंद्र ने यह कहानी रची होगी। इसकी भी जांच की जा रही है।
पीजी कॉलेज में फायरिंग की सूचना पर मौके पर जांच करती पुलिस।