पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्य की सदा विजय होती है : तेहरिया

सत्य की सदा विजय होती है : तेहरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्य की सदा विजय होती है : तेहरिया

कोटा| रामचंद्रपुराछावनी में चल रही भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक कैलाशचंद तेहरिया ने कहा कि किसी भी सूरत में सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि सत्य कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज असत्य का बोलबाला है, ऐसे में युवाओं को श्रीकृष्ण की तरह अागे आकर इसे जड़ से मिटाने का संकल्प लेना होगा। तेहरिया ने सुखदेवजी, महाभारत कथा सार, राजा परीक्षित का जन्म, कलयुग का वर्णन, कपिल जन्म सहित अन्य का प्रसंगपूर्वक वर्णन किया। गुरुवार को भी दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा होगी।

गवर्नमेंटकॉलेज में आज परिचर्चा : हिन्दीदिवस सप्ताह के तहत पीजी कॉलेज में गुरुवार सुबह 11 बजे कमरा नंबर 43 में मुक्तिबोध की कविताओं पर परिचर्चा होगी। विभागाध्यक्ष कंचना सक्सेना ने बताया कि मुख्य वक्ता डॉ. मनोरमा सक्सेना होंगी।