पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवश्वकर्मा जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, आज भी होंगे समारोह

िवश्वकर्मा जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, आज भी होंगे समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरभरमें भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। दिनभर चली पूजा-अर्चना के बाद रात में विभिन्न संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से केशवपुरा सेक्टर-6 स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन-हवन हुआ। रात में दो गोला मुकाबला हुआ, जिसमें भोजपुर और औरंगाबाद की टीमों ने मोहक प्रस्तुतियां दीं। संरक्षक संजय यादव ने बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी।

आजनिकलेगी शोभायात्रा: बिहारसमाज विकास समिति की ओर से महावीर नगर की कम्पीटिशन कॉलोनी स्थित पार्क में भी दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व न्यास अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, रुक्मणी मीणा सहित अन्य मौजूद अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गुरुवार को शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण होगा। शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

केशवपुरा सेक्टर सात के विश्वकर्मा मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते बच्चे।

विश्वकर्मा जयंती पर मंदिरों को सजाया गया। प्रतिमाओं का मोहक शृंगार किया गया।