- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर 101 दीपों से होगी महाआरती
अग्रसेन जयंती पर 101 दीपों से होगी महाआरती
कोटा| अखिलभारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग तथा अग्रवाल सेवा उत्थान सेवा समिति की ओर से अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। समिति के संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि 21 सितम्बर को सुबह 10 बजे जेके लोन एवं एमबीएस अस्पताल में फल वितरण होगा। 22 23 सितम्बर को सीवी गार्डन में महिला मंडल द्वारा खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। 24 को शाम 4 बजे अग्रसेन चौराहा नयापुरा पर रक्तदान शिविर लगेगा। शाम को 6 बजे 101 दीपक से महाराजा अग्रसेन की आरती के बाद प्रतितभाओं का सम्मान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अग्रसेन भवन में बैठक भी हुई। जिसमें संजय गोयल, किरण अग्रवाल, किरण गोयल, मिथलेश गुप्ता मौजूद रहे।