पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैट सर्वे में वाणिज्यिक कर विभाग ने नौ लाख वसूले

वैट सर्वे में वाणिज्यिक कर विभाग ने नौ लाख वसूले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| वाणिज्यिककर विभाग ने बुधवार को संभाग में छह किराना ड्राई फ्रूट कारोबारियों के यहां वैट सर्वे कर नौ लाख रुपए टैक्स और पेनल्टी वसूल की। तीन जगह कोटा में और इसके अलावा बारां, बूंदी झालावाड़ में सर्वे की कार्रवाई की गई।

डिप्टी कमिश्नर एनके गुप्ता ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर राज्य भर में ड्राई फ्रूट किराना कारोबारियों के यहां वैट सर्वे किए गए। इसी के तहत कोटा में गुमानपुरा, रामपुरा अग्रसेन बाजार में कार्रवाई की गई। इन कारोबारियों के यहां बिना बिल का अघोषित माल पाया गया। जिसका वेल्युएशन कर उसके आधार पर वैट और पेनल्टी वसूल की गई। इसमें रामपुरा के व्यापारी से तीन लाख, गुमानपुरा के व्यापारी से दो लाख, अग्रसेन बाजार के व्यापारी से 50 हजार रुपए वसूल किए। इसी तरह बूंदी में 65 हजार, बारां में दो लाख और झालावाड़ में 80 हजार रुपए टैक्स और पेनल्टी वसूली गई।